साइड स्क्रोल मेनू

Him Bus Card: हिमाचल में अब तक 1.24 लाख हिम बस कार्ड जारी, 82 हजार महिलाएं लाभान्वित

Him Bus Card Benefits: हिम बस कार्ड HRTCद्वारा शुरू किया गया एक RFID-आधारित स्मार्ट कार्ड है। यह उन लोगों के लिए अनिवार्य है जो HRTC की बसों में मुफ्त यात्रा या किराए में छूट का लाभ लेना चाहते हैं।
Him Bus Card online apply: HRTC बसों की मुफ्त-रियायती यात्रा के लिए अब 'हिम बस कार्ड' जरूरी, आज से शुरू हुई
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Him Bus Card: HRTC की बसों में रियायती और निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए अब तक 1.24 लाख लोग हिम बस कार्ड बनवा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार कार्ड धारकों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है और अब तक 82 हजार महिलाएं अपना कार्ड बनवा चुकी हैं।

पहले हिम बस कार्ड के लिए केवल एचआरटीसी को ही आवेदन करना पड़ता था, जिससे निगम कार्यालयों में भारी भीड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाते हुए लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए और ये संख्या बढ़कर 1.24 लाख तक पहुंच गई। एचआरटीसी द्वारा कार्ड बनाने के लिए पहले 237 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, जबकि लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर 25 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, कार्ड की प्रिंटिंग का कार्य अभी भी एचआरटीसी द्वारा ही किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में 20 आईएएस और आठ एचएएस अफसरों का तबादला

उल्लेखनीय है कि निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट और पात्र श्रेणियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। कार्ड नहीं होने की स्थिति में यात्रियों को निर्धारित किराया ही चुकाना पड़ेगा।

कार्ड बनाने की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी तय की गई थी, लेकिन योजना के पूर्ण रूप से लागू न होने के कारण फरवरी माह में भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। निगम प्रबंधन के अनुसार पात्र लोग आगामी दिनों में भी अपना हिम बस कार्ड बनवा सकते हैं और योजना लागू होने के बाद केवल कार्डधारकों को ही रियायती और मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

हिम बस कार्ड कैसे बनवाएं? घर बैठे आसान! (Him Bus Card Kaise Banayen)

  • हिम एक्सेस पोर्टल पर जाएं।
  • सिटिजन लॉगिन में रजिस्टर करें, अपनी आईडी बनाएं।
  • फॉर्म भरें, जरूरी कागजात की फोटो डालें।
  • पैसे ऑनलाइन दें – कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से।
  • कार्ड तैयार हो तो नजदीकी रोडवेज काउंटर से लें या पोस्ट से घर मंगवाएं।
इसे भी पढ़ें:  Himachal News: ऊना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! 25 लाख की रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार!

जिनके पास पुराना येलो, ग्रीन या स्मार्ट कार्ड है, उनके लिए जल्द हिम बस प्लस कार्ड आएगा।

हिम बस कार्ड की कीमत कितनी? (Him Bus Card fee)

  • पहली बार बनवाने पर – 200 रुपये + जीएसटी (पहले साल का फायदा इसमें शामिल)
  • हर साल रिन्यू कराने पर – 150 रुपये + जीएसटी
  • अगर पता, नाम या कैटेगरी बदलनी हो – 50 रुपये + जीएसटी
  • कार्ड गुम हो या फट जाए – नया कार्ड फिर 200 रुपये + जीएसटी में
  • घर पर डाक से मंगवाना – 56 रुपये एक्स्ट्रा (जीएसटी के साथ)

Join WhatsApp

Join Now