Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: पेड़ काटने की डैमेज रिपोर्ट दबाने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन रक्षक

BBN Crime News: डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि वन कर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांग रहा था और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
Solan News: पेड़ काटने की डैमेज रिपोर्ट दबाने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन रक्षक

Solan News: सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा के दभोटा के माजरा क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने एक वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई विजिलेंस की टीम ने डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में अमल में लाई।

विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में पेड़ काट दिए थे, जिसकी सूचना संबंधित वन रक्षक समीर को मिल गई। नियमों के तहत उसे कटे पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बनानी थी, लेकिन आरोप है कि उसने मामला दबाने के लिए ग्रामीण से पांच हजार रुपये की मांग कर दी।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू स्थित होटल पैराडाइस की तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

ग्रामीण ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को पैसे लेकर वन रक्षक के पास भेजा और नोटों पर केमिकल लगाया गया। जैसे ही वन रक्षक ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि वन कर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांग रहा था और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Kasauli International Public School सनवारा में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में पेड़ काट दिए थे, जिसकी सूचना संबंधित वन रक्षक समीर को मिल गई। नियमों के तहत उसे कटे पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बनानी थी, लेकिन आरोप है कि उसने मामला दबाने के लिए ग्रामीण से पांच हजार रुपये की मांग कर दी।

ग्रामीण ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को पैसे लेकर वन रक्षक के पास भेजा और नोटों पर केमिकल लगाया गया। जैसे ही वन रक्षक ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: केंद्र से मिली 14,000 करोड़ की सहायता, कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलने में प्रशिक्षित :- ओम आर्य

डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि वन कर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांग रहा था और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News in HindiSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now