Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026: बिना परीक्षा के रेलवे में भरे जा रहे 5349 पद, ITI वालों के लिए गोल्डन चांस, देखें नोटिफिकेशन सहित पूरी जानकारी

Railway Vacancy 2026 Without Exam Notification: रेलवे ने बिना किसी परीक्षा के 5 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। भारतीय रेलवे के साथ जो कैंडिडेट्स अपने करियर बनाना चाहते हैं, वो इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026: बिना परीक्षा के रेलवे में भरे जा रहे 5349 पद, ITI वालों के लिए गोल्डन चांस, देखें नोटिफिकेशन सहित पूरी जानकारी

Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी के लिए अच्छे अवसर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अपडेट है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे में बिना किसी रिटन एग्जाम के 5 हजार से ज्यादा अप्रेंटिस के पद भरे जा रहे हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि इसके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने हाल ही में नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन एप्लिकेशन मांगे हैं। ऐसे में जो युवा रेलवे के साथ काम करना और सीखना चाहते हैं, वो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशन विंडो 21 फरवरी से ओपन हो रही है।

Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या चाहिए?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदकों ने मैट्रिकुलेशन (10वीं) कक्षा 10+2 परीक्षा स्कीम के जरिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। साथ में संबंधित ट्रेड फिटर/वेल्डर/टर्नर/मैकेनिस्ट/वायरमैन/पाइप फिटर/ प्लंबर/स्टेनोग्राफर आदि में NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

इसे भी पढ़ें:  टियर I परीक्षा का परिणाम घोषित

इसके अलावा  जो अभ्यर्थी एसएससी या आईटीआई रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वो आवेदन के योग्य नहीं माने जाएंगे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स भी आवेदन के योग्य नहीं हैं। एजुकेशनल और टेक्निकल क्वालिफिकेशन के साथ उम्मीदवारों ने कम से कम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन 24 वर्ष का न हुआ हो।
ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की नियमानुसार छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  INSPIRE Award : योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 30 सितम्बर हुई

Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाना होगा।
  • यहां आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स, ट्रेड, आधार नंबर, मार्क्स/CGPA, डिवीजन/वर्कशॉप जैसी सभी डिटेल्स भरनी होगी।
  • आधार नंबर की जरूरत रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए होगी। इसके अलावा अपनी ईमेल आईडी भी ठीक-ठीक भरें। आपको इसी के जरिए आगे संपर्क किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें और मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें।
  • आवेदन के दौरान आपको 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद आपने फॉर्म में जो कैटेगिरी भरी है, उसके अनुसार एप्लिकेशन फीस भर दें।

भारतीय रेलवे अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आप आगे अपनी नौकरी आदि के लिए भी कर सकते हैं। अन्य डिटेल्स के लिए आपको पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  एसबीआई में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्तियां

रेलवे में नई भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती बोर्ड रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
पद का नाम अप्रेंटिसशिप
पदों की संख्या 5349
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com
विज्ञापन संख्या .RRC/WR/04/2025
आवेदन शुरू होने की तारीख 21 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से
आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक
आयुसीमा 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन 24 वर्ष का न हुआ हो। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट।
स्टाइपेंड नियमानुसार
ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
भर्ती का नोटिफिकेशन RRC WR Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक RRC WR Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
आवेदन शुल्क 100 रुपये, एससी/एसटीपीडब्ल्यूबीडी/महिला आवेदक निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now