Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ghooskhor Pandat Row: नीरज पांडे ने बदला फिल्म का नाम, सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, जानें क्या है पूरा मामला

Ghooskhor Pandat Controversy: नीरज पांडे ने विवादित टाइटल 'घूसखोर पंडित' वापस ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा- फिल्म पूरी तरह काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, किसी धर्म-समुदाय से नहीं जुड़ी।
Ghooskhor Pandat Row: नीरज पांडे ने बदला फिल्म का नाम, सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, जानें क्या है पूरा मामला

Neeraj Pandey Ghooskhor Pandat Row: फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर उठे विवाद के बीच निर्माता नीरज पांडे ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Supreme Court of India में हलफनामा दाखिल कर साफ किया है कि अब उनकी फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडित’ नहीं रहेगा। यह शीर्षक आधिकारिक रूप से वापस ले लिया गया है।

अपने बयान में नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है। इसका किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। फिल्म सिर्फ मनोरंजन के मकसद से बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म के शीर्षक को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने निर्माता को फटकार लगाते हुए कहा था कि उसे समझ है कि फिल्मों के लिए इस तरह के नाम क्यों चुने जाते हैं। साथ ही, अदालत ने फिल्म के लिए नया नाम रखने का सुझाव भी दिया था।

अब निर्माता द्वारा शीर्षक वापस लेने के फैसले के बाद इस विवाद में नया मोड़ आ गया है। सभी की नजर आज होने वाली सुनवाई पर टिकी है। सूत्रों के मुताबिक, नीरज पांडे अब फिल्म का शीर्षक केवल ‘घूसखोर’ रख सकते हैं या फिर किसी पूरी तरह से नए नाम के साथ फिल्म को प्रमोट करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी की शानदार कृति, ‘कांतारा चैप्टर 1’ जो रोंगटे खड़े कर दे, जानें क्यों है यह पैसा वसूल?

आधिकारिक घोषणा जल्द ही सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की जा सकती है। यह फिल्म भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द बुनी गई एक थ्रिलर है, जिसमें सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। नीरज पांडे अपनी ‘ए वेडनेसडे’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now