Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Post Office Gram Priya Scheme: पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम है बेहद दमदार, मैच्योरिटी के साथ मिलता है जबरदस्त बोनस

Post Office Gram Priya Scheme: क्या आप कम निवेश में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम (RPLI) आपको न केवल लाइफ कवर देती है, बल्कि हर 4 और 7 साल में मनी-बैक भी प्रदान करती है।
Gram Priya Scheme: पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम है बेहद दमदार, मैच्योरिटी के साथ मिलता है जबरदस्त बोनस

Post Office Gram Priya Scheme: आजकल के दौरा में ज्यादातर लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत में लगाना चाहते हैं। वे ऐसी जगह तलाशते हैं जहां पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले। पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं इसी जरूरत को पूरा करती हैं। इनमें कोई बाजार का जोखिम नहीं होता और सरकार की गारंटी रहती है।

इन्हीं योजनाओं में से एक है पोस्ट ऑफिस ग्राम प्रिया स्कीम (Post Office Gram Priya Scheme)। यह खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बनाई गई है, जो कम जोखिम में निवेश करना चाहते हैं।

क्या है Post Office Gram Priya Scheme
ग्राम प्रिया पोस्ट ऑफिस की एक इंश्योरेंस योजना है। इसकी कुल अवधि 10 साल की होती है। यह मनी बैक टाइप की स्कीम है, यानी बीच-बीच में कुछ रकम मिलती रहती है और अंत में भी अच्छा रिटर्न मिलता है। इस योजना की शुरुआत मल्होत्रा समिति की सिफारिश पर हुई थी। उस समय देश में सिर्फ 22 प्रतिशत लोगों के पास बीमा कवर था। अब यह योजना कई ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है और लाखों परिवारों को फायदा दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  Home Loan Interest Rate: दिल्ली-मुंबई में घर लेना हुआ आसान, होम लोन ब्याज दर 8% से नीचे, सरकारी बैंकों ने दिया तोहफा!

इस स्कीम का मुख्य फायदा यह है कि यह बचत और बीमा दोनों को साथ लाती है। ग्रामीण परिवारों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। 10 साल तक पूरी बीमा सुरक्षा मिलती है। अगर बीच में कोई जरूरत पड़ जाए तो मिलने वाली किस्तें घरेलू खर्चों में मदद करती हैं। साथ ही भविष्य के लिए भी पैसा जमा होता रहता है। योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड 10,000 रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये तक रखा जा सकता है। नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, यानी आप तय कर सकते हैं कि आपके बाद पैसा किसे मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Investment Tips: FD, RD, Mutual Fund में से सुरक्षित भविष्य के लिए कौन सा है सही निवेश..?

Post Office Gram Priya Scheme में कितना जमा करना होगा प्रीमियम?
प्रीमियम के बारे में बात करें तो अगर आप हर महीने लगभग 5,042 रुपये जमा करते हैं, तो 10 साल बाद मैच्योरिटी पर कुल 7.25 लाख रुपये मिल सकते हैं। यह रकम रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत आती है। यहां प्रति हजार रुपये सम एश्योर्ड पर हर साल 45 रुपये का बोनस मिलता है।

अगर 5 लाख का सम एश्योर्ड लिया जाए तो सालाना बोनस 22,500 रुपये होता है। 10 साल में बोनस की कुल राशि 2.25 लाख रुपये हो जाती है। मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड की रकम के साथ यह बोनस जुड़कर 7.25 लाख रुपये बनता है। सरकारी गारंटी होने से एक पैसा भी डूबने का खतरा नहीं रहता।

Post Office Gram Priya Scheme के फायदें
योजना में परिवार की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। 10 साल तक बीमा कवर रहता है। अगर इस दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को तुरंत पूरा सम एश्योर्ड मिल जाता है। जमा किए प्रीमियम या मैच्योरिटी का इंतजार नहीं करना पड़ता। इस तरह यह स्कीम परिवार को तत्काल सहारा देती है और साथ ही बचत भी बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें:  RBI New UCB License 2026: खुशखबरी! 22 साल बाद खुलेंगे नए सरकारी सहकारी बैंक, RBI ने जारी की नई लाइसेंसिंग शर्तें

ग्राम प्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बचत, बीमा और निश्चित रिटर्न तीनों मिलते हैं। जो लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से दूर रहना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता।

हालांकि निवेश से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह 10 साल की लंबी योजना है। इसलिए नियमित रूप से हर महीने प्रीमियम भरना होगा। अगर चूक हो गई तो पॉलिसी लैप्स हो सकती है और पूरा फायदा नहीं मिलेगा। मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालना भी आसान नहीं होता। इसलिए इसे लंबे समय के लिए फिक्स्ड बचत योजना की तरह ही देखें।

ग्राम प्रिया स्कीम उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो सुरक्षित तरीके से निवेश कर परिवार की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करना चाहते हैं।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now