Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी से अटल टनल सहित 100+ सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त

Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग में 3 फुट तक ताजा बर्फ गिरने से मनाली-केलांग मार्ग सहित 100 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल और ताजा अपडेट।
Published on: 20 March 2026
Himachal Weather, Snowfall in Himachal, Atal Tunnel, Rohtang Pass, Lahaul Spiti, Himachal Roads Blocked, Orange Alert, Shimla Weather, Manali News, Himachal Rain Update, Weather Forecast 2026, Himachal News Today, Keylong Snowfall

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को पहाड़ों पर जमकर बर्फ गिरी, तो निचले इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। धौलाधार और रोहतांग दर्रे से लेकर पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

लाहौल के बारालाचा और कुंजम दर्रे जैसे ऊंचे इलाकों में तो करीब 70 से 80 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने का अनुमान है, वहीं अटल टनल के पास भी लगभग 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा शिमला के कुफरी, नारकंडा और किन्नौर के कल्पा जैसे इलाकों में भी बर्फ गिरी है।

राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जैसे जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि मार्च के महीने में जनवरी जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है और दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है। ठंड के साथ-साथ आपदा का खतरा भी बढ़ गया है; चिनाब नदी में हिमखंड (एवलान्च) गिरने से करीब एक घंटे तक नदी का बहाव रुक गया था।

खराब मौसम का सबसे बुरा असर आवाजाही पर पड़ा है। मनाली-केलांग और रामपुर-किन्नौर समेत तीन नेशनल हाईवे और करीब 100 सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बर्फबारी की वजह से लाहौल का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है और वहां बिजली की सप्लाई भी रुक गई है।

मैदानी इलाकों जैसे नालागढ़ में बारिश ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है, वहीं कांगड़ा में नदी-नाले उफान पर हैं। उड़ानों पर भी इसका असर दिखा है; खराब विजिबिलिटी के कारण गगल और भुंतर एयरपोर्ट से विमान उड़ान नहीं भर सके।

आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जैसे जिलों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल केलांग राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।

बता दें कि बारिश और बर्फ़बारी से हिमाचल की राजधानी शिमला में ठंड बढ़ गई है। यहाँ का अधिकतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री तक पहुँच गया है, जो कि आम दिनों के मुकाबले करीब 9 डिग्री कम है। प्रदेश के अन्य इलाकों का हाल देखें तो मनाली में तापमान 4.8 डिग्री और भुंतर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धर्मशाला में पारा 12.0 डिग्री, कल्पा में 3.5 डिग्री और केलांग में 0.8 डिग्री रहा। केलांग फिलहाल पूरे राज्य में सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal WeatherHP News TodaySnowfall in Himachal

Join WhatsApp

Join Now