Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SBI Hikes FD Rates: अब FD में पैसा लगाना हुआ और फायदेमंद, SBI ने बढ़ाई दरें, चेक करें लेटेस्ट एफडी रेट

SBI Fixed Deposit Interest Rates: भारतीय स्टेट बैंक ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 bps तक की बढ़ोतरी की है। 15 मार्च 2026 से प्रभावी इन नई दरों से वरिष्ठ नागरिकों और बड़े निवेशकों को मिलेगा ज्यादा मुनाफा। जानें आपके निवेश पर
By PNT
Published on: 22 March 2026
SBI Hikes FD Rates: अब FD में पैसा लगाना हुआ और फायदेमंद, SBI ने बढ़ाई दरें, चेक करें लेटेस्ट एफडी रेट

SBI Hikes FD Rates: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बदलाव 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की ‘बल्क’ जमा राशि पर लागू होगा। नई दरें 15 मार्च 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं।

बैंक ने अलग-अलग समय अवधि (टैन्योर) के लिए ब्याज दरों में 0.25% (25 bps) तक का इजाफा किया है, जिससे अब बड़े निवेशकों को अपनी जमा पूंजी पर पहले से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। ब्याज दरों के गणित को समझें तो 46 दिन से लेकर 179 दिन तक की जमा पर ब्याज 5.10% से बढ़कर 5.35% हो गया है।

इसी तरह 180 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि के लिए अब 5.60% की जगह 5.85% ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा जो 1 साल से 2 साल तक के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, क्योंकि यहां दर 6.25% से बढ़कर सीधा 6.50% कर दी गई है। हालांकि, लंबी अवधि जैसे 5 से 10 साल की एफडी और कम समय वाली 45 दिन तक की एफडी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि ये नई दरें नए निवेश और पुरानी एफडी के रिन्यूअल (नवीनीकरण) दोनों पर लागू होंगी। साथ ही, बैंक ने समय से पहले पैसा निकालने (प्रीमैच्योर विड्रॉल) पर 1% की पेनल्टी का नियम भी रखा है। इसके अलावा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किए गए ‘SBI ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट’ पर भी विशेष दरें ऑफर की जा रही हैं, जो 1111, 1777 और 2222 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध हैं।

Aaj Ki KhabrenFixed Deposit interest rateslatest hindi newsnewssamachar todayState Bank of Indiatoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now