Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Police: कालाअंब मार्ग पर 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी की डिक्की से हुई बरामदगी

Nahan Drug Bust: नाहन में सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कंगनीवाला नेचर पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान दो स्थानीय युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है।
Sirmour Police: कालाअंब मार्ग पर 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी की डिक्की से हुई बरामदगी

Sirmour Police: कालाअंब-नाहन मुख्य सड़क पर सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार डिटेक्शन टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की तरफ मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई है, जो नाहन के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: पाँवटा साहिब में देह व्यापार चलाने वाली महिला को अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। मामले में संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नाहन : गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की मांग को केंद्रीय हाटी समिति की बैठक आयोजित
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Chitta Smuggling Crime News Hindi Drug Free Himachal Himachal Crime News Nahan news today ND&PS Act Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now