Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Drug Peddler Arrested: शिमला में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 288 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

Shimla Drug Case Update: शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने ISBT पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को 288 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
By PNT
Published on: 2 April 2026
Shimla Drug Peddler Arrested: शिमला में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 288 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

Shimla Drug Peddler Arrested: हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध जारी ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के अंतर्गत शिमला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) पर छापेमारी कर एक तस्कर को 288 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आईएसबीटी क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, बस स्टैंड की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति बैग में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 288 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय शमशाद अहमद के रूप में हुई है, जो हरियाणा के अंबाला का निवासी है।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में नशे की आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को विस्तारित करने के उद्देश्य से आया था। पुलिस प्रशासन का मानना है कि शमशाद किसी बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस अब आरोपी के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की गहनता से पड़ताल कर रही है।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर किन लोगों को इसकी डिलीवरी दी जानी थी। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगामी दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां संभव हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश में सक्रिय ड्रग माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

Chitta SmugglingDrug Free HimachalHimachal PoliceND&PS ActShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now