Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: जाबली में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर SP Solan ने चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Parwanoo Police Suspension News: सोलन के जाबली में चिट्टा तस्कर को पकड़ने के दौरान लापरवाही बरतने पर SP ने बड़ी कार्रवाई की है। परवाणू थाना के 3 सब-इंस्पेक्टर और 1 हेड कांस्टेबल को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
Solan News: जाबली में चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर SP Solan ने चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। परवाणू पुलिस थाना के अंतर्गत जाबली क्षेत्र में एक चिट्टा तस्कर को पकड़ने गई टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते देख, सोलन के पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में तीन सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक विशेष टीम जाबली के समीप चिट्टा तस्कर को दबोचने के लिए जाल बिछाकर तैनात थी। जैसे ही तस्कर मौके पर पहुंचा, वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद आरोपी का भाग निकलना। इससे पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

इसे भी पढ़ें:  कालका-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद, चक्की मोड़ पर फिर लैंडस्लाइड

एसपी सोलन, टी.एस.डी. वर्मा के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल और सतर्कता का पालन नहीं किया गया। ऐसे में पुलिसकर्मियों की इस चूक को सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए चारों कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में बढ़ते नशा व्यापार के बीच पुलिस की इस तरह की विफलता को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल, फरार तस्कर की तलाश में पुलिस की अन्य टीमें विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में 15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित
Chitta Smuggling Crime News Hindi Drug Free Himachal Himachal Police ND&PS Act Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now