Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Polytechnic Bharti: हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 60 लेक्चरर पद भरे जाएंगे: राजेश धरमानी

Himachal News: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने हमीरपुर में घोषणा की कि राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जल्द ही लेक्चरर के 60 पद भरे जाएंगे। सरकार तकनीकी संस्थानों को आधुनिक बनाने और छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर देने पर ध्यान दे रही है।
Published on: 7 April 2026
HP Polytechnic Bharti : हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निHP Polytechnic Bharti: हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 60 लेक्चरर पद भरे जाएंगे: राजेश धरमानीक कॉलेजों में 60 लेक्चरर पद भरे जाएंगे: राजेश धरमानी

HP Polytechnic Bharti: हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धरमानी ने कहा कि राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 60 लेक्चरर पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा अन्य तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।

धरमानी आज बदू में पॉलिटेक्निक कॉलेजों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल, एनसीसी, सांस्कृतिक तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती है, क्योंकि इनसे छात्रों का समग्र विकास होता है और उनके व्यक्तित्व को नई आयाम मिलते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इन गतिविधियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाकर काम कर रही है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों को बेहतर एक्सपोजर देने के लिए नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा रही है।

धरमानी ने कहा कि सरकार ने इनोवेशन पॉलिसी शुरू की है, जिसके लिए दो करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। इस नीति के तहत नई आइडिया पर काम करने वाले युवाओं को 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्लेसमेंट एवं मेंटरशिप के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा।

इससे पहले मेजबान कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 17 कॉलेजों के करीब 670 छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजित 1500 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबोटा के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज तलवाड़ा के आयुष चौहान दूसरे तथा बिलासपुर के अभिषेक राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal NewsHimachal Pradesh

Join WhatsApp

Join Now