Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर लैंड स्लाइड: 500 मीटर नीचे मिली HRTC बस, अब तक 15 की मौत – 14 घायल

किन्नौर लैंड स्लाइड: 500 मीटर नीचे मिली HRTC बस, अब तक 15 की मौत - 14 घायल

किन्नौर।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर में निगुलसरी में हुए लैंड स्लाइड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर में निगुलसरी में हुए लैंड स्लाइड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवे से पांच सौ मीटर नीचे और सतलुज नदी के करीब बस के टायर और दूसरा हिस्सा मिला है।

बस को देख कर लगता है कि हादसे में किसी भी सवार के बचने की उम्मीद काफी कम है। हादसे को हुए 24 घंटे के करीब का समय हो गया है। आईटीबीपी के जवानों ने गुरुवार सुबह ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (एचपी25ए-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 15 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now