Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: पीर निगाह बाजार में तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

ऊना: पीर निगाह बाजार में तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

ऊना|
ऊना जिले के धार्मिक स्थल पीर निगाह के बाजार में शुक्रवार सुबह तीन दुकानों में आग
लगने से लाखों का नुकसान हो गया| जानकारी के अनुसार पीर निगाह बाजार में शुक्रवार सुबह तीन दुकानों में आग लगी। दुकानों में आग की लपटें उठती देख बाजार के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई । जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकानों में लगी आग पर काबू पाया।

हालांकि दुकानों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आग की इस घटना में चार लाख 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इस आगजनी में सुनील कुमार प्रसाद की दुकान जल गई, जिससे उसे एक लाख 90 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं रामजी दास की प्रसाद की दुकान जलने से एक लाख 55 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा हंसराज मनियारी की दुकान जलने से एक लाख 25 हजार का नुकसान हुआ।

इसे भी पढ़ें:  वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया सस्पेंड, वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व पर FIVB की बड़ी कार्रवाई

अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने पीर निगाह बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए चार लाख 70 हजार के नुकसान की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग की घटना में फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 लाख का सामान जलने से बचाया है।

Aaj Ki Khabren Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now