Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू – सनवारा समीप मारुती सियाज में चलते चलते लगी आग

IMG 20210829 WA0033

अमित ठाकुर | परवाणू
आज दिनांक 29 -08- 2021 को समय करीब 1.05 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर, सनवारा के नजदीक रौनक ढाबा के सामने, एक मारुति सियाज कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई।‌ यह कार डेराबस्सी से शिमला की तरफ को जा रही थी कि ,उपरोक्त स्थान पर पहुंचने पर कार ने अचानक आग पकड़ ली। जिससे कार में सवार डेराबस्सी निवासी अंकुश पुत्र श्री दीक्षित सहित अन्य तीन लोग बाल बाल बच गए। जो कि आग लगते ही कार सड़क के बीच में ही खड़ी करके एकदम से कार से उतर गए। कार ने पूरी तरह से आग पकड़ ली है। उपरोक्त व्यक्ति का कहना है कि, यह कार केवल 3 महीने पहले ही खरीदी थी। जो कि संभावना है कि, शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी।

इसे भी पढ़ें:  गुडजॉब : सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचा, बड़ी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now