Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सांप के काटने से 14 वर्षीय बच्ची को मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

सोलन।
कंडाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंज में एक 14 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। लड़की का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा था। पप्राप्त जानकारी मुताबिक शनिवार को कोटला गांव में रहने वाली 14 वर्षीय नितिका अपने परिवार के साथ रात को सोई हुई थी। सुबह करीब 4 बजे उसे किसी चीज द्वारा पांव में काटने का अहसास हुआ। जब बच्ची ने चीख मारी तो परिवार के सदस्यों ने देखा कि नितिका को सांप ने काट लिया।

प्राथमिक उपचार के लिए उसे कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान शनिवार रात्रि उसकी मौत हो गई। सैंज पंचायत प्रधान दवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतका के परिवार वाले पिछले 12 वर्षों से कोटला गांव में रहते हैं व खेतीबाड़ी व दिहाड़ी लगाकर अपना गुजारा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद 09 पार्षदों को दिलाई शपथ
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now