Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में HRTC बस ने दो युवकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार , युवकों की हालत गंभीर

Published on: 12 September 2021
शिमला में HRTC बस ने दो युवकों को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार , युवकों की हालत गंभीर

शिमला।
राजधानी शिमला के टूटीकंडी बस अड्डे के समीप बाईपास पर एचआरटीसी की एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे दो युवकों को कुचल डाला। हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं, और इन्हें आईजीएमसी में रेफर किया गया हैे। दोनों घायल युवक सोलन जिला के बद्दी के रहने वालेे हैं। बताया जा रहा है कि बस का चालक नशे में धुत था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनो युवक अपने परिजनों के साथ शिमला में एक सगाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। रविवार शाम दोनों युवक लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए, इसी बीच आईएसबीटी टूटीकंडी से तेज गति से आ रही एचआरटीसी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक युवक खाई में गिर गया और दूसरा बस के नीचे फंस गया।
बस के नीचे फंसे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। ये बस खाली थी और आईएसबीटी से आ रही थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हादसे में घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। चालक नशे में था, और हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बालूगंज पुलिस द्वारा इस दुर्घटना को कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now