साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

इन क्षेत्रों में 09 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कण्डक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति 09 अक्तूबर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 09 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक हाउसिंग बोर्ड फेज-1 एवं फेज-2, रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है

इसे भी पढ़ें:  परवाणू-टकसाल कालोनी व सेक्टर -4 में धूम धाम से मनाया गया छट पूजा का त्यौहार

Join WhatsApp

Join Now