Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश भर में शोधार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मिलकर जुटा रहे जानकारी।

Published on: 13 October 2021
प्रदेश भर में शोधार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मिलकर जुटा रहे जानकारी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प शोध हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश में 15 Days Internship Program शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले रिसर्च स्कॉलर स्वतंत्रता सेनानियों के घर घर जाकर उनके संघर्ष एवं बलिदानों की जानकारी एकत्रित करने का काम कर रहे है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की “आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में शोध हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाया गया यह अभियान उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने हेतु संघर्ष किया व बलिदान किए।”

देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शोध समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान में 75 शोधार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मिलने का कार्य कर रहे हैं।
यह अभियान पूरे हिमाचल प्रदेश में 10 से 25 अक्तूबर तक चलेगा।

प्रदेश भर के स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी एकत्रित करने के पश्चात आने वाले समय में शोध समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर पुस्तक भी तैयार की जाएगी।
इस अभियान के तहत शोधार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मानित किए हुए दस्तावेज, उनके चित्र तथा उनकी जानकारियां एकत्रित करने का भी कार्य कर रहे हैं। घर घर जाकर शोधार्थी स्वतंत्रता सेनानियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति क्या है यह भी जान रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now