Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नवरात्र की अष्टमी को तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने ज्वालामुखी मंदिर को SDM के माध्यम से दान दी एम्बुलैंस

नवरात्र की अष्टमी को तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने ज्वालामुखी मंदिर को SDM के माध्यम से दान दी एम्बुलैंस

कपिल |ज्वालामुखी
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र में श्रद्धालु मां ज्वाला की पवित्र ज्योति यों के दर्शनों पहुंच रहे हैं और दान भी दिल खोलकर कर रहे हैं ऐसे ही एक श्रद्धालु तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट मोड़ मंडी पंजाब नहीं मां ज्वाला जी मंदिर न्यास को एसडीएम धनवीर ठाकुर के माध्यम से एंबुलेंस की गाड़ी समस्त सुविधाओं से लैस दान में दी है।

ज्वाला जी मंदिर में एंबुलेंस पहुंचने पर मंदिर कर्मचारी पंडित अभिनव शर्मा ने एसडीएम धनवीर ठाकुर से विधिवत महा अष्टमी के पावन नवरात्र पर पूजा अर्चना करवाई| दानी सज्जनों के इस दान के हर तरफ चर्चा हो रही है क्योंकि ज्वाला देवी शक्तिपीठ में आज से पहले किसी भी दानी ने एंबुलेंस की गाड़ी भेंट नहीं की है ऐसा पहली बार है कि श्रद्धालुओं ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास को यह अनमोल तोहफा भेंट किया है जिससे आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंदिर न्यास श्री ज्वालामुखी को एंबुलेंस दान देने पर एसडीएम ज्वालामुखी धनवीर ठाकुर ने दानी तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है और मां से उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। इस मौके पर तहसीलदार दीनानाथ, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, मंदिर ट्रस्टी प्रशांत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मंदिर जितेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now