Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: गैस लीकेज हादसे में में घायल BSP जवान ने PGI में ली आखिरी सांस, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Una BSF Jawan Death: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चाय बनाते समय गैस रिसाव की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे बीएसएफ जवान दिनेश कुमार ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई।
By PNT
Published on: 10 May 2026
Una News: BSP जवान ने PGI में ली आखिरी सांस, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Una News Today:  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत हुए एक दर्दनाक हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान दिनेश कुमार का निधन हो गया। जवान की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों सहित सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार बीएसएफ में वर्ष 2007 बैच के सिपाही थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि 3 मई को घर में चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज हो गई। देखते ही देखते आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए थे।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

जवान के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पैतृक क्षेत्र में पूरे राजकीय और राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। बीएसएफ की ओर से सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़का, होशियारपुर से जवानों की एक टुकड़ी भी पहुंची, जिसने दिवंगत जवान को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत दिनेश कुमार अपने पीछे पत्नी सुदेश कुमारी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में समर्पित एक जवान का इस तरह असमय निधन होना अत्यंत दु:खद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

घटना के बाद क्षेत्र में लोग इस हादसे को लेकर दु:ख व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत जवान की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

बीएसएफ जवान दिनेश कुमार की मौत ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। लंबे समय तक देश सेवा से जुड़े रहने वाले जवान की इस तरह हुई मौत ने लोगों को भावुक कर दिया। सुरक्षा बल के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

Una district newsUna Himachal updateUna latest newsuna newsuna news Today

Join WhatsApp

Join Now