Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अन्नपूर्णा योजना 2026 के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें..!

West Bengal Women Welfare Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार 1 जून 2026 से अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
Annapurna Yojana Registration: अन्नपूर्णा योजना 2026 के लिए 1 जून से शुरू होंगे आवेदन, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें..!

Annapurna Yojana Registration: देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 1 जून 2026 से अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। खास बात यह है कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे महिलाएं घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकेंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की निश्चित आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  PM Vikas Bharat Rozgar Yojana: केंद्र सरकार का 3.5 करोड़ नौकरियों देने का लक्ष्य, PMVBRY पोर्टल से मिलेगा लाभ ..!

ऐसे करें अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन

  • अन्नपूर्णा योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “Apply Online” या “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें। फिर आवेदन फॉर्म में नाम, पता, उम्र और परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद बैंक खाते का नंबर और IFSC कोड दर्ज करें, ताकि योजना की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके।
  • आधार कार्ड, पासबुक, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें। सभी जानकारियों की दोबारा जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
अन्नपूर्णा योजना का लाभ पश्चिम बंगाल की 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें मजबूत बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  Punjab LPG Tanker Blast: बड़ा हादसा! पंजाब में LPG टैंकर में धमाके के बाद भीषण आग, 2 की मौत, 23 घायल

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
यदि कोई महिला सरकारी नौकरी में कार्यरत है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगी। इसके अलावा जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी मासिक पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। वहीं, जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकर (Income Tax) का भुगतान करता है, उन परिवारों की महिलाएं भी अन्नपूर्णा योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।

कब से शुरू होंगे आवेदन?
अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन 1 जून 2026 से शुरू होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने एक अलग वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जहां पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया, बढ़ने वाली है ठंड!

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सरकार को उम्मीद है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपरोक्त सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अगर आपकी उम्र 25 साल से ज्यादा है और पश्चिम बंगाल के रहने वाली महिला हैं, तो आपको 3000 रुपये मिलने वाले हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Annapurna Yojana Financial Assistance Online Registration West Bengal Scheme Women Welfare

Join WhatsApp

Join Now