Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! 5 दिन में ₹18,320 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹3,460 लुढ़का

Business News:सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है, भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले 5 दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को बड़ी राहत मिली है।
Published on: 6 June 2026
Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Today Gold And Silver Price Today In India, Gold-Silver Rate , Gold Rate Today, Gold Price Today, Gold-Silver Price Today, Gold Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें सोना और चांदी के आज का भाव..! Gold-Silver Price, Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।  बीते एक सप्ताह के भीतर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद आई इस कमी ने अचानक बाजार का रुख बदल दिया है। सर्राफा बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जहां सोना 10 ग्राम पर 3,460 रुपये तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में 18,320 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी कमी आई है।

कीमतों में आई इस तेज गिरावट ने देश भर के ग्राहकों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।  बता दें कि सर्राफा बाजार में बीते 5 दिनों के दौरान सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर देखने को मिला है।  इस कारोबारी हफ्ते में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹3,460 तक सस्ता हो गया है।

तारीखवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जून को सोने का भाव लगभग 1,59,190 रुपये प्रति 10 gram के स्तर पर चल रहा था। इसके बाद बाजार में बिकवाली और अन्य कारणों से कीमतों में तेज गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके चलते छह जून तक शुद्ध सोना घटकर करीब 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया।

सोने के साथ-साथ चांदी के खरीदारों के लिए भी यह हफ्ता बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। बीते 5 कारोबारी दिनों में चांदी की कीमतों में भी एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 18,320 रुपये तक कम हो गया है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट इस महीने की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है, जिससे औद्योगिक मांग और आम खरीदारों दोनों को प्रभावित किया है।

चांदी के साप्ताहिक चार्ट और कीमतों के उतार-चढ़ाव को देखें तो 1 जून को चांदी की कीमत करीब 2,67,300 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई थी। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक बाजार में मंदी का माहौल रहा और इसकी कीमतों में तेज गिरावट आती चली गई।  6 जून तक चांदी का भाव घटकर लगभग 2,49,070 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी के दाम में आई इस भारी कमी से आभूषण निर्माताओं और खुदरा खरीदारों ने राहत की सांस ली है.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शादी-विवाह के सीजन या निवेश के उद्देश्य से जो लोग लंबे समय से सही मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक बेहतर अवसर हो सकता है। पांच दिनों के भीतर सोने का ₹3,460 और चांदी का ₹18,320 लुढ़कना बाजार में बड़े बदलाव का संकेत है।

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (प्रति ग्राम)22 कैरेट (प्रति ग्राम)18 कैरेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई₹15,795₹14,429₹12,104
मुंबई₹15,572₹14,274₹11,679
दिल्ली₹15,587₹14,289₹11,694
कोलकाता₹15,572₹14,274₹11,679
बेंगलुरु₹15,572₹14,274₹11,679
हैदराबाद₹15,572₹14,274₹11,679
केरल₹15,572₹14,274₹11,679
पुणे₹15,572₹14,274₹11,679
वडोदरा₹15,577₹14,279₹11,684
अहमदाबाद₹15,577₹14,279₹11,684

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,799₹27,990₹2,79,900
मुंबई₹2,749₹27,490₹2,74,900
दिल्ली₹2,749₹27,490₹2,74,900
कोलकाता₹2,749₹27,490₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,749₹27,490₹2,74,900
हैदराबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900
केरल₹2,799₹27,990₹2,79,900
पुणे₹2,749₹27,490₹2,74,900
वडोदरा₹2,749₹27,490₹2,74,900
अहमदाबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900
Bullion MarketBusiness newsGold PriceMarket CrashSilver Price

Join WhatsApp

Join Now