Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

Vikramaditya Singh Surprise Inspection: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तीर्थन घाटी के निजी दौरे के दौरान बंजार-बठाहड़ सड़क का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।
Himachal News: निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

परस राम भारती |
Himachal News Today: हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इन दिनों अपने निजी प्रवास पर तीर्थन घाटी में हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों का अनौपचारिक निरीक्षण कर संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंत्री के इस दौरे की जानकारी पहले सार्वजनिक नहीं थी और बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बंजार-बठाहड़ सड़क पर चल रहे मेटलिंग कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री ने बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे आवश्यक नालियों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा के दौरान सड़कों को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा जिन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी बाकी है, वहां कार्य में तेजी लाने को भी कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  International Film Festival: मुख्यमंत्री बोले-सांस्कृतिक और क्षेत्रीय जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है सिनेमा

दौरे के दौरान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही गुशैणी कैंची समस्या भी मंत्री के समक्ष उठाई गई। उन्होंने संबंधित विभाग को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  Khushwant Singh Litfest 2025: ऐतिहासिक कसौली क्लब में 14वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आगाज,

बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बंजार-बठाहड़ चौक को आधुनिक ढंग से विकसित करने का सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखा गया। इस पर उन्होंने विभाग को व्यवहारिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों, सड़क धंसाव और भूस्खलन वाले स्थानों का भी संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान तीर्थन घाटी के युवा समाजसेवी पवन सिंह ठाकुर ने भी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने बंजार-बठाहड़ सड़क पर मेटलिंग कार्य की गुणवत्ता सुधारने, बरसात से पहले नालियों के निर्माण, सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा करने, गुशैणी कैंची का समाधान करने तथा बंजार-बठाहड़ चौक को आधुनिक स्वरूप देने की मांग उठाई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: जानिए! सीएम सुक्खू के काफिले में अचानक क्यों घुस गया युवक..!

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बंजार विधानसभा क्षेत्र और तीर्थन घाटी के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा तथा क्षेत्र के सड़क, पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

BanjarHimachal NewsHimachal PWDRoad InspectionTirthan ValleyVikramaditya Singh

Join WhatsApp

Join Now