Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कसौली में दुकान के अंदर घुसा खूंखार तेंदुआ, महिला की जांबाजी से टला बड़ा हादसा

Kasauli Leopard Viral Video: सोलन जिले के कसौली गांव में दुकान के भीतर घुसा तेंदुआ, महिला की सूझबूझ से बची जान, शिमला की रेस्क्यू टीम ने 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद पिंजरे में किया कैद।
By PNT
Published on: 3 July 2026
Solan News: कसौली में दुकान के अंदर घुसा खूंखार तेंदुआ, महिला की जांबाजी से टला बड़ा हादसा

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत आने वाले कसौली गांव में उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुआ रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया। कसौली गांव के ब्रूरी क्षेत्र में यह तेंदुआ एक दुकान के शटर के नीचे से सीधे अंदर घुस गया और वहीं फंस गया। घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कसौली गांव के निवासी जीत सिंह के घर और परिसर में सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात से ही यह तेंदुआ क्षेत्र में सक्रिय था और एक घर से एक पालतू कुत्ते को भी उठाकर ले गया था। इसके बाद सुबह के समय तेंदुआ अचानक दुकान के अंदर दाखिल हो गया। गनीमत यह रही कि एक महिला ने सूझबूझ दिखाई, जिसके चलते तेंदुए को करीब 8 घंटे तक एक हिस्से में बने बाथरूम में बंद रखा जा सका, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही शिमला से वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम और वन विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और तेंदुए को काबू करने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई।

तेंदुए को पकड़ने का यह रेस्क्यू ऑपरेशन करीब पौने दो घंटे तक चला। शिमला से आई विशेषज्ञ वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने बेहद सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से तेंदुए को जाल और पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग अब तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Himachal Wildlife NewsKasauli Leopard RescueLeopard Viral VideoShimla Forest DepartmentSolan News

Join WhatsApp

Join Now