Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Delhi Metro Closed: राजीव चौक और मंडी हाउस समेत 17 स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंद, जानें कहाँ मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशनों को लगातार तीसरे दिन बंद रखने का निर्णय लिया है, हालांकि तीन प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू रहेगी।
Delhi Metro Closed: राजीव चौक और मंडी हाउस समेत 17 स्टेशन लगातार तीसरे दिन बंद, जानें कहाँ मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

Delhi Metro Closed News Today: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार, 24 जुलाई को भी बंद रहेंगे। यह लगातार तीसरा दिन है जब सुरक्षा कारणों के चलते इन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहेंगी।

डीएमआरसी ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक ये सभी 17 स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। इस फैसले से सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ रहा है।

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से बंद रहने वाले 17 स्टेशनों की पूरी सूची
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है, उनमें सेंट्रल दिल्ली और आसपास के कई व्यस्त स्टेशन शामिल हैं। सुबह 7:30 बजे से बंद रहने वाले स्टेशनों  में, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान शामिल है। इन सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार पूरी तरह से बंद रखे गए हैं।

यात्री सुविधा के लिए 3 प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज रहेगा चालू
डीएमआरसी ने यह स्पष्ट किया है कि भले ही इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास द्वार बंद रखे गए हैं, लेकिन तीन प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में बदलने के लिए इंटरचेंज सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़े बदलाव की आहट, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम..

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण यही 17 स्टेशन बुधवार और गुरुवार को भी लंबे समय तक बंद रहे थे। इसके चलते सेंट्रल दिल्ली में स्थित सरकारी व निजी दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और सामान्य यात्रियों को लगातार भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बंदी से सड़क यातायात पर बढ़ा दबाव, यात्री परेशान
गुरुवार को लगभग 14 घंटे तक मेट्रो स्टेशन बंद रहने के बाद देर शाम सिर्फ तीन स्टेशनों, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक के एंट्री गेट खोले गए थे, जबकि बाकी सभी स्टेशन बंद ही रहे। मेट्रो सेवाएं अचानक ठप होने से हजारों यात्रियों को अपने तय यात्रा प्लान बदलने पड़े। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा और भारी ट्रैफिक जाम के बीच सड़क परिवहन पर निर्भर रहना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Gangrape: दिल्ली में ब्रिटिश महिला पर बर्बरता: इंस्टाग्राम पर दोस्त बने शख्स ने किया गैंगरेप

इससे पहले इसी सप्ताह सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, जिसके कारण 5 मेट्रो स्टेश, नजनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ कई घंटों के लिए बंद कर दिए गए थे। बार-बार हो रही इस बंदी से राजधानी के सेंट्रल जिलों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जनपथ, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में लागू ट्रैफिक पाबंदियों की वजह से पीक आवर्स के दौरान लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Central Delhi MetroDelhi Metro NewsDelhi Traffic UpdateDMRC UpdateRajiv Chowk Station

Join WhatsApp

Join Now