Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू: 108 के ड्राइवर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में हुई शिकायत दर्ज

IMG 20211108 WA0024

-परिवार द्वारा कड़ी कार्यवाही की मांग
अमित ठाकुर|परवाणू
परवाणू में 4 नवम्बर को 108 के ड्राइवर के नशे की हालत में होने के चलते स्वजन द्वारा एम्बुलेंस ले जाने के मामले में मरीज के परिवार ने स्वास्थ्य विभाग को मेल द्वारा शिकायत दी। जिसमे उन्होंने उस घटना के बारे में सारी जानकारी दी तथा इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की।

उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्यों द्वारा वाहन चला कर मरीज की जान बचा ली गयी। परन्तु जिस परिवार में कोई वाहन चलाने वाला न हो उनके मरीज को कौन बचाएगा। यह जिम्मेवारी पूरी तरह से अस्पताल व 108 विभाग की है। उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए की मरीज को जो वाहन दिया जा रहा है वह सुरक्षित है तथा उसमे बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं या नहीं।

इस बार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मुक्त रस्तोगी से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है व न ही ईएसआई अस्पताल की ओर से ऐसी किसी घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले के बारे में जानकारी हासिल कर इसकी जांच की जाएगी। वहीँ 108 सेवा के जिला प्रभारी ने बताया की इस मामले में दोनों चालकों को दोषी पाया गया है व विभाग द्वारा कार्रवाही अमल में लायी जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now