Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूजा-अर्चना का सामान प्रवाहित करने आई महिला का नदी में मिला शव

Published on: 10 November 2021
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

हमीरपुर|
हमीरपुर जिले में ब्यास नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह नदी किनारे एक महिला का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 47 वर्षीय महिला गौना गांव की रहने वाली थी। पति पैरामिलिट्री फोर्स में कार्यरत है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला पूजा-अर्चना का सामान जल में प्रवाहित करने आई हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसलने से महिला नदी में जा गिरी लेकिन सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। परिजनों का कहना है कि महिला मंगलवार दोपहर बाद घर से निकली थी। देर शाम जब वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

सुबह जब पतन बाजार के साथ बहती ब्यास नदी में मृतक महिला का शव दिखाई दिया तो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। महिला अपने घर से निकली और नदी में पूजा अर्चना का समान प्रवाहित करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now