Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli Disaster: कसौली भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, नेत्र अत्री बोले- ’15 साल विकास रोकने वाले राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए अब बयानबाजी कर रहे’

कसौली में आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए भाजपा नेताओं के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।
Kasauli Disaster: कसौली भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, नेत्र अत्री बोले- '15 साल विकास रोकने वाले राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए अब बयानबाजी कर रहे'

Kasauli Disaster: कसौली विधानसभा से विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा आपदा के समय अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने तथा भाजपा पर ‘राजनीति करने’ के लगाए गए आरोपों पर कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्री द्वारा दिए गए बयान के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है।

कांग्रेस नेता एवं वार्ड नंबर-8 धर्मपुर से जिला परिषद सदस्य नेत्र अत्री ने भाजपा नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए पूर्व भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने 15 साल के कार्यकाल में क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया, आज वे जनता को गुमराह करने के लिए फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं।

15 साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल
नेत्र अत्री ने पलटवार करते हुए पूर्व विधायक एवं मंत्री राजीव सहजल के 15 साल के लंबे कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई ठोस काम धरातल पर दिखाई नहीं दिया। यही मुख्य वजह रही कि कसौली की जनता ने बदलाव का मन बनाया और भारी बहुमत से विनोद सुल्तानपुरी को अपना जनप्रतिनिधि चुना।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड न.8 की सफाई व पौधा रोपण का किया आयोजन

उन्होंने दो टूक कहा कि प्रशासनिक तंत्र और अधिकारी उस समय भी थे, लेकिन पूर्व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच लचर समन्वय व कार्यशैली के कारण हमारा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया। आपदा और सड़क कनेक्टिविटी के मुद्दों पर बात करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि आपदा के समय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जमीन पर उतरकर दिन-रात जनता के बीच रहकर राहत कार्यों की अगुवाई की, जबकि भाजपा नेता केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता :- सुल्तानपुरी

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भाजपा शासनकाल के दौरान कौशल्या नदी के पार का पूरा इलाका जिसमें बनासर सहित कई पंचायतें शामिल हैं, पूरी तरह से फोरलेन से कट गया था और लंबे समय से उपेक्षित था। उस क्षेत्र को फोरलेन और मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य वर्तमान विधायक और मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।

उन्होंने बताया कि जो काम पिछले 15 सालों में नहीं हो पाए, उन्हें वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मात्र एक हफ्ते के भीतर तेजी से करके दिखाया है, जिससे क्षेत्र के विकास की रफ्तार फिर से पटरी पर लौटेगी,क्योंकि इस मार्ग के फोरलेन से जुड़ने से परवाणू के संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र सहित 18 पंचायतों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू टकसाल रेलवे फाटक का मुद्दा फिर गरमाया

नेत्र अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विधायक विनोद सुल्तानपुरी कसौली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के हित से जुड़े जो काम पिछले 15 वर्षों से नही हुए थे, वे अब हो रहे हैं। आज जनता सब भली-भांति समझती है कि कौन धरातल पर काम कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए बयानबाजी कर रहा है।

BJPCONGRESSHimachal NewsKasauli DisasterKasauli PoliticsVinod Sultanpuri

Join WhatsApp

Join Now