Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chuddhar Yatra Rescue: चूड़धार यात्रा से लौटते वक्त जंगल में भटके चार श्रद्धालु, रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने सुरक्षित निकाला

Shimla Police News: हिमाचल प्रदेश के चूड़धार इलाके में रास्ता भटके दो युवकों और एक दंपति को शिमला पुलिस ने रातभर चले कठिन सर्च ऑपरेशन के बाद घने जंगलों से सुरक्षित बाहर निकाला।
Chuddhar Yatra Rescue: चूड़धार यात्रा से लौटते वक्त जंगल में भटके चार श्रद्धालु, रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने सुरक्षित निकाला

Chuddhar Yatra Rescue: हिमाचल प्रदेश के चूड़धार इलाके के घने जंगल में रास्ता भटके चार श्रद्धालुओं को शिमला पुलिस ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुरक्षित बचाए गए लोगों में दो युवक और एक दंपति शामिल हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगल और घुप अंधेरे के बीच पुलिस टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाकर चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर की रात 112 कंट्रोल रूम शिमला के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चूड़धार यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटक गए हैं। उन्हें अपनी सही लोकेशन का भी पता नहीं चल पा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस थाना चौपाल की टीम हरकत में आई और बिना समय गंवाए चूड़धार के दुर्गम क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाये

रात के अंधेरे और घने जंगल के बीच पुलिस जवानों ने लगातार तलाश जारी रखी। अभियान के दौरान आधी रात को पुलिस टीम ने पताल खड्ड की ओर जंगल में फंसे दो युवकों को ढूंढ निकाला। दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

इसी बीच पुलिस को दो अन्य श्रद्धालुओं के भी रास्ता भटकने की सूचना मिली। ये दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस टीम ने पहले से चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए चूड़धार क्षेत्र में उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को भी सुरक्षित तलाश लिया और रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई एक बार फिर टली

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शिमला पुलिस के जवानों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और विपरीत परिस्थितियों के बीच तत्परता और साहस का परिचय दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चारों श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बचाया जा सका।

ChaupalChuddhar YatraHimachal NewsRescue OperationShimla Police

Join WhatsApp

Join Now