Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CJP Jantar Mantar Protest: सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ध्रुव राठी समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में..

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए पुलिस ने कई प्रमुख नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जबकि कई रास्तों पर कड़े ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिए गए हैं।
Updated By ND Prajasatta
Published on: 10 अक्टूबर 2026
CJP Jantar Mantar Protest: सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कड़ी कार्रवाई, ध्रुव राठी समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में..

CJP Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए किसी भी तरह की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बावजूद प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार से ही व्यापक कदम उठाए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

उत्तर-पूर्व जिला डीसीपी राहुल अलवाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केवल उत्तर-पूर्व जिले में ही करीब 1200 अधिकारियों को तैनात किया गया है, इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा कंपनियां भी मिली हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि गाजियाबाद या उत्तर प्रदेश की सीमा से अवैध रूप से आने वाले वाहनों और प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा जाएगा। यदि इसके बावजूद लोग नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम सुबह उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना के चलते यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल और बढ़ गई है।

जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने वाले अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। संसद मार्ग और कनॉट प्लेस के आसपास के इलाकों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया गया है। इसके अलावा, बीती रात जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें जामिया पुलिस स्टेशन में रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस बार दिल्ली पुलिस के जवान आधुनिक बॉडी कैमरों से लैस हैं, जो अंधेरे में भी घटनाओं को रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। कनॉट प्लेस का आउटर सर्किल, गोल डाकखाना, पटेल चौक, जय सिंह रोड, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग जैसे प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, तो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने निकलने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी तानाशाह बताया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह है। उन्होंने मेट्रो, ट्रेन, सड़क सब बंद करके रखा है. अगर उन्हें देश की जनता से इतना डर है तो क्यों प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं।’

आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवानों की भी तैनाती की गई है। बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। दिल्ली की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए आने वाले प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जाए। वहीं, बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीमेंटेड दीवार बनाने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए पत्थर के बैरिकेड मौके पर लाए गए हैं।

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस की दुकानों को किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए बंद रखने की सलाह दी गई है. जनपथ के पास बाजार बंद है। पूरे इलाके में पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है। जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Breaking NewsCJP ProtestDelhi PoliceDhruv RatheeJantar MantarTraffic Advisory

Join WhatsApp

Join Now