Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: नड्डा बोले – प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कुशासन चरम पर, विकास कार्यों में भारी विफलता

Himachal News Today: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कुल्लू में सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला; केंद्र से मिले हजारों करोड़ रुपये खर्च करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का किया जिक्र।
Updated By Prajasatta
Published on: 11 अक्टूबर 2026
Himachal Politics: नड्डा बोले - प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कुशासन चरम पर, विकास कार्यों में भारी विफलता

Himachal Politics News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित मेला मैदान में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहा है और राज्य कुशासन, कुप्रबंधन, कुनीति तथा कुव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए उपलब्ध करवाई गई भारी-भरकम धनराशि का भी राज्य सरकार समय पर उपयोग नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बार-बार केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सड़क, रेल, स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग और जनकल्याण के क्षेत्र में प्रदेश को अभूतपूर्व सहायता दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को दिल्ली पर दोष मढ़ने के बजाय यह जवाब देना चाहिए कि स्वीकृत राशि का समयबद्ध उपयोग क्यों नहीं हो रहा है। नड्डा ने प्रशासनिक कुप्रबंधन को सरकार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सत्ता में आते ही कई शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने के निर्णय लिए गए, जिससे पूर्व सरकार के समय चल रहे विकास कार्य ठप हो गए और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों की शानदार सफलता का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि ये परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के गहरे असंतोष और भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला नगर निगम में 17 में से 11, मंडी में 14 में से 12 तथा कुल 63 वार्डों में से 37 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसके अलावा, जिला परिषद की 251 सीटों में से 190 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने कार्यकर्ताओं के लिए नए उत्साह का संचार किया है।

उन्होंने कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मनाली क्षेत्र की सभी सीटों पर मिली सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे जनता से निरंतर जुड़े रहने की जिम्मेदारी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को एक गौरवशाली मील का पत्थर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को अपने जीवन का आधार बनाया है तथा विकसित भारत 2047 का संकल्प देश को एक नई दिशा दे रहा है।

स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्रों पर बोलते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वीकृत 360 करोड़ रुपये में से केवल एक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने और ऊना बल्क ड्रग Park के लिए जारी 225 करोड़ रुपये में से केवल 12 करोड़ रुपये खर्च होने पर कड़े सवाल उठाए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP NewsHimachal NewsHimachal politicsJ P NaddaKULLU NEWSSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now