Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HP Assembly Election: “न पार्टी के हित में, न मेरे”, एआई-क्रिएटिव्स और अफवाहों पर सांसद अनुराग ठाकुर की कड़ी चेतावनी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर उनके विधानसभा चुनाव लड़ने तथा राज्य का नेतृत्व करने संबंधी भ्रामक पोस्ट और एआई-निर्मित क्रिएटिव को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी जारी की है।
Updated By Swati Singh
Published on: 14 अक्टूबर 2026
HP Assembly Election: "न पार्टी के हित में, न मेरे", एआई-क्रिएटिव्स और अफवाहों पर सांसद अनुराग ठाकुर की कड़ी चेतावनी

HP Assembly Election News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके विधानसभा चुनाव लड़ने तथा प्रदेश का नेतृत्व करने से जुड़ी चलाई जा रही खबरों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न हैंडल्स के माध्यम से AI की मदद से बनाए जा रहे फर्जी क्रिएटिव्स और अलग-अलग विधानसभा सीटों से उनकी दावेदारी पेश किए जाने के प्रयासों पर गहरा दु:ख और नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन

सांसद ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि इस प्रकार की भ्रामक खबरें फैलाना और फर्जी दावे प्रस्तुत करना न तो भारतीय जनता पार्टी के हित में है और ना ही उनके स्वयं के व्यक्तिगत हित में है। उन्होंने अनर्गल पोस्ट शेयर करने और फर्जी दावे पेश करने वालों को चेताया है कि यदि इस तरह की भ्रामक गतिविधियों को तुरंत बंद नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अनुशासन में रहने की हिदायत और पार्टी लाइन का पालन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में अनुराग ठाकुर ने अनुशासनहीनता बरतने वालों को सीधी नसीहत दी। उन्होंने लिखा “भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और हम सभी उसके कार्यकर्ता हैं। भाजपा में पद नहीं कार्यकर्ता का भाव सबसे महत्वपूर्ण है और मैं भी एक कार्यकर्ता के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की के विकसित भारत विजन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा  “भाजपा के सिपाही के रूप में कार्यकर्ताओं से देश और प्रदेश के हित में कार्य करें ऐसी अपेक्षा रहती है मगर यह देखना दुखद है कि कई लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने व अनर्गल खबर चलाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों से निवेदन है कि पार्टी लाइन का अनुसरण करते हुए अनुशासन में रहें और व्यक्तिगत रूप से मुझे लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने व अनर्गल खबर चलाने से बचें क्योंकि या ना पार्टी के हित में है और ना ही मेरे हित में है।”

ठाकुर ने आगे बताया  “सोशल मीडिया पर आए दिन विभिन्न हैंडलों पर मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने व प्रदेश का नेतृत्व करने जैसी भ्रामक खबर व पोस्ट पड़ती रहती है। एआई के माध्यम से तरह-तरह के क्रिएटिव बना कर कई हैंडलों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मेरी दावेदारी पेश करने की घटना दुखद है। मैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने में भरोसा रखता हूँ और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने लगातार 5 बार मुझे भारी विश्वास के साथ लोकसभा में अपनी आवाज बना कर भेज कर मुझे कृतार्थ किया है।”

अंत में उन्होंने लिखा “मैं उत्साही लोगों से निवेदन करता हूँ कि मेरे बारे में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर किसी भी भ्रामक खबर को पोस्ट करने या फैलाने से बचें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ कार्यवाई की जाएगी। भाजपा परिवार के रूप में हम आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्य करें ऐसी आपसे अपेक्षा है।”

बता दें कि सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि वे आपसी तालमेल के साथ मिलकर काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार का निर्माण किया जा सके।

Anurag ThakurAnurag Thakur Social Media WarningHamirpur BJP NewsHimachal Assembly ElectionHimachal BJP News

Join WhatsApp

Join Now