Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: चलती बाइक पर गोली लगने से व्यक्ति की मौत, 8 घंटे बाद हेलमेट में मिली गोली से खुला राज.!

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई और आठ घंटे बाद चालक के हेलमेट से गोली मिलने पर इस पूरे मामले का
Kullu News Mandi News Baddi Firing Incident Dharamshala firing incident Chamba News: जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग रिश्तेदार को गोली मारी, नाबालिग भतीजी से रेप मामले का आरोपी था शख्स Sirmour News

Sirmour News: सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। बाइक पर पीछे बैठे 55 वर्षीय खजान सिंह, निवासी जामू कोटी (रेणुका जी), की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब आठ घंटे तक न बाइक चला रहे उनके चचेरे भाई रविंद्र को गोली लगने की खबर हुई और न ही किसी और को फायरिंग का आभास हुआ। शाम को रविंद्र के हेलमेट में गोली का सुराख और अंदर फंसी गोली मिलने के बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।

सुबह 7 बजे हुई घटना
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 7 बजे 31 वर्षीय रविंद्र अपने चचेरे भाई खजान सिंह के साथ शिलाई उपमंडल की कोटी उतरो पंचायत में एक रिश्तेदार के यहां से बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पीछे बैठे खजान सिंह की हालत बिगड़ी और वह बाइक से नीचे गिर गए। उस वक्त रविंद्र को न गोली की आवाज सुनाई दी और न ही यह अंदाजा हुआ कि खजान सिंह को गोली लग चुकी है।

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
खजान सिंह को इलाज के लिए पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया।
शुरुआत में परिजनों और साथ मौजूद लोगों को लगा कि शायद रास्ते में कोई पत्थर लगने से खजान सिंह घायल हुए होंगे। रविंद्र भी पांवटा साहिब से लौटकर अपने गांव जामू कोटी के पास आ गए थे।

हेलमेट देखकर खुला राज
शाम करीब 4 बजे जब रविंद्र की नजर अपने हेलमेट पर गई तो उसमें गोली का सुराख दिखा। शक होने पर जांच की गई तो हेलमेट के भीतर से एक गोली बरामद हुई। प्रारंभिक आशंका है कि गोली खजान सिंह के सिर को भेदती हुई आगे बैठे रविंद्र के हेलमेट में जा फंसी।
सूचना मिलने पर नाहन से अतिरिक्त थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शाम करीब 6:15 बजे रविंद्र के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण और गोली से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शिलाई पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि चलती बाइक पर खजान सिंह को गोली आखिर कैसे लगी। क्या जंगल में किसी शिकारी की चलाई गोली इसकी वजह बनी, या मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा है, या फिर कोई और कारण है? सुबह 7 बजे हुई घटना का सुराग शाम 4 बजे हेलमेट में मिले गोली के निशान और गोली से लगा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही इस रहस्यमयी मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Himachal CrimeJamu KotiNahan NewsShillai FiringSirmour News

Join WhatsApp

Join Now