Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में अग्निकांड, 5 दुकानें जलकर हुई राख

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

चंबा|
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अग्निकांड में 5 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। यहां पर करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, चंबा में आधी रात को गोली बाजार में पांच दुकानें जल कर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण भड़की. आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय पुलिस, अग्निशमन व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोली निवासी कमल किशोर ने बताया कि जब रात को अपनी दुकान में सो रहा था तो करीब ढाई 3:00 बजे उसे दम घुटने का एहसास हुआ और उसने उठ कर दुकान से बाहर आकर देखा तो ऊपरी मंजिल और साथ लगती दुकान के ऊपरी हिस्से में भयंकर आग लगी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में केवल पारंपरिक रस्मों का ही होगा निर्वहन

उसने शोर मचाते हुए स्थानीय निवासियों को भी इसकी सूचना दी और साथ ही फायर ब्रिगेड विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी। विभाग के कर्मचारियों की एक टीम बनाकर घटनास्थल भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही पीड़ितों को मुआवजा देने सहित अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now