Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी ने संसद में लिस्ट दिखा की मांग, किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को मिले नौकरी और मुआवजा

Updated By Tek Raj
Published on: 7 दिसम्बर 2021
राहुल गांधी ने संसद में लिस्ट दिखा की मांग, किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को मिले नौकरी और मुआवजा

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने लोकसभा में सरकार से मांग की है कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा और परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली चाहिए। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आप की सरकार कह रही है कि कोई किसान शहीद नहीं हुआ और आपके पास नाम नहीं हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के नाम लोकसभा में दिखाते हुए कहा कि किसानों का जो हक है, वह उन्हें मिलना चाहिए।

राहुल गाँधी ने आंदोलन के दौरान मारे गए पंजाब के 400 और हरियाणा के 70 किसानों की लिस्ट लोकसभा को सौंपते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रभावित किसान परिवारों को मुआवजा और रोजगार मिलना चाहिए। किसान के मुद्दे पर सरकार की ओर से जवाब ना दिए जाने पर लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

इससे पहले वायनाड के सांसद ने लोकसभा के महासचिव को अपने नोटिस में लिखा, “मैं तत्काल महत्व के एक निश्चित मामले पर चर्चा करने के उद्देश्य से सदन के कार्य को स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने के लिए अनुमति मांगने के अपने इरादे के बारे में [एक नोटिस] देता हूं।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, ”किसान न्याय की मांग करना जारी रखते हैं और कृषि के मूल सिद्धांतों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर मांग उठाते हैं। किसान उन सभी के लिए न्याय की मांग करते हैं, जिन पर गढ़े हुए मामलों में झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं और किसानों के परिवारों के लिए, जिन्होंने साल भर के आंदोलन में खुद को बलिदान कर दिया।’

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now