Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर में जमीन विवाद के चलते तीन भाइयों में झगड़ा, एक की मौत

MURDER

पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां पंचायत के ब्याड़ गांव में जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने छोटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना बड़सर के तहत पड़ते ब्याड़ गांव के गौरी नंदन (64) पुत्र अनंत राम अपने परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव में आए थे। जहां उनके भाइयों के साथ बाथरूम निर्माण के चलते जमीन विवाद चल रहा था।

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान तीनों भाइयों में झड़प हो गई और धक्कामुक्की में गौरी नंदन नीचे गिर गए। इससे उसके सिर और आंख पर गंभीर चोटें आ गईं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Jobs in Hamirpur: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12-13 अगस्त को

पुलिस ने हत्या के आरोप में दो बड़े भाइयों और आरोपी भाई की पत्नी, बेटी व दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जमीन के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश की सुक्खू सरकार ने किया मजदूर, आश्रितों के हित में फैसला :-राणा
Aaj Ki Khabren Hamirpur district news Hamirpur Himachal update Hamirpur HP news hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now