Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tek Raj

संस्थापक, प्रजासत्ता न्यूज़ नेटवर्क: प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। 10 वर्षों से प्रजासत्ता मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
नाहन। सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में रविवार को केंद्रीय हाटी समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें गिरिपार क्षेत्र के तहत ब्लाकों, तहसीलों, उपतहसीलों के अलावा चंडीगढ़, सोलन व शिमला यूनिट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हिमाचल सरकार से इस मुद्दे को लेकर मांगी गई रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि सिरमौर जिले के गिरिपार का हाटी समुदाय पिछले करीब 50 सालों से क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाई। जिले के गिरिपार क्षेत्र की करीब 120 पंचायतों में तकरीबन पौने तीन लाख आबादी हाटी समुदाय की है। हाटी समुदाय की लोक संस्कृति, मेले, त्योहार, धार्मिक मान्यताएं व सामाजिक-आर्थिक हालात साथ लगते उत्तराखंड के जोंसारा समुदाय से एकदम मिलते-जुलते हैं। हालांकि जोंनसार बाबर को यह दर्जा दिया जा चुका है, लेकिन जिले के हाटी समुदाय को एक लंबे अरसे से मांग पूरी होने का इंतजार है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। ऐसे में केंद्रीय हाटी समिति ने जहां रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है, तो वहीं इस रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद ही आगामी कदम उठाने की बात भी कहीं है। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष अमीचंद कमल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बैठक में गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिसंबर माह में जो पत्र लिखा गया था, उस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए हिमाचल सरकार से रिपोर्ट देने को कहा था। उन्होंने बताया कि इस पर हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट्स पर समिति विश्लेषण कर रही है, जिसके बाद समिति द्वारा आगामी कदम उठाया जाएगा।

नाहन : गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने की मांग को केंद्रीय हाटी समिति की बैठक आयोजित

On: नवम्बर 7, 2021

नाहन। सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में रविवार को केंद्रीय हाटी समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें गिरिपार क्षेत्र के तहत ब्लाकों,....

arest, Mandi News

टावर लगाने के नाम पर ठग्गी करने वाले गिरोह के एक शातिर को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: नवम्बर 7, 2021

शिमला| शिमला पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक ठग को....

MURDER

पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, भतीजे ने पत्थर से पीट-पीट कर की चाचा की हत्या

On: नवम्बर 7, 2021

मंडी| मंडी जिला में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने पत्थरों से पीट-पीट कर दुसरे व्यक्ति को मार डाला। मृतक....

हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय

On: नवम्बर 7, 2021

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां तय हो गई हैं। विभाग की ओर....

शिमला की जलापूर्ति और मल निकासी आवश्यकताओं को पूरा करेगी 1825 करोड़ रुपये की परियोजनाः मुख्यमंत्री

शिमला की जलापूर्ति और मल निकासी आवश्यकताओं को पूरा करेगी 1825 करोड़ रुपये की परियोजनाः मुख्यमंत्री

On: नवम्बर 6, 2021

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि विश्व बैंक ने 1825 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाली शिमला जलापूर्ति एवं सीवरेज सर्विस....

शिमला में घर के बाहर से संदिग्‍ध परिस्थितियों में गायब 5 साल के योगराज का नहीं मिला सुराग

शिमला : तेंदुए के हमले में लापता बच्चे योगराज का जंगल में मिला शव

On: नवम्बर 6, 2021

शिमला। राजधानी शिमला के डाउनडेल इलाके से दिवाली की रात तेंदुए के हमले से लापता 5 साल के मासूम बच्चे का शव खोज अभियान में....

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन ने कम किया मालभाड़ा

On: नवम्बर 6, 2021

बद्दी| देश सहित हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बीबीएन ने शनिवार से गाड़ियों....

बीजेपी

भाजपा ने तेल के दामों में विपक्षी राज्यों के कटौती नहीं करने पर उठाए सवाल

On: नवम्बर 6, 2021

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर उनके द्वारा शासित राज्यों में ईंधन की कीमतों में कटौती....

arest, Mandi News

हरियाणा के पर्यटक ने टैक्सी चालक को देशी पिस्तौल दिखाकर धमकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: नवम्बर 6, 2021

कुल्लू| कुल्लू जिला में हरियाणा के पर्यटक द्वारा पिस्तौल दिखा कर एक टैक्सी चालक को धमकाने का माला सामने आया है| जानकारी के अनुसार बीएमडब्लू....

बद्दी में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री जलकर हुई राख

बद्दी में पंखा बनाने वाली फैक्ट्री जलकर हुई राख

On: नवम्बर 6, 2021

बद्दी| औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस 3 में स्थित एक पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई| फैक्ट्री....