Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Tek Raj

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने मंगलवार को बारिश जनित प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त हिमाचल प्रदेश को 10 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की। उन्होंने साथ ही हिमालयीय राज्य को हर संभव मदद देने का वादा किया। हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि पहाड़ी राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर वह दुखी हैं। स्टालिन ने सुक्खू से कहा, ''मेरी संवेदनाएं इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के साथ है… इस भावना के प्रकटीकरण के तौर पर तमिलनाडु सरकार आपके राज्य में जारी राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है। कृपया इसे स्वीकार करें।'' तमिलनाडु सरकार और यहां के लोगों का समर्थन व्यक्त करते हुए स्टालिन ने कहा, ''अगर हम जिंदगी को पटरी पर लाने में कोई मदद कर सकते हैं तो कृपया उसे बताने में हिचकिचाए नहीं।'' यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फोन पर स्टालिन से बात की और उन्हें बारिश से हुए नुकसान एवं सरकार द्वारा राहत के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इससे पहले राजस्थान सरकार ने 15 करोड़ रुपये और छत्तीसगढ़ ने 11 करोड़ की सहायता हिमाचल प्रदेश को देने की घोषणा की थी। - खबर माध्यम भाषा -

तमिलनाडु सरकार ने प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त हिमाचल के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

On: August 22, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने मंगलवार को बारिश जनित प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त हिमाचल प्रदेश को 10 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की।....

हिमाचल की गगरेट पुलिस ने अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली छोटी बड़ी 28 गाड़िया जब्त की है। ये गाड़िया जिला कांगड़ा और हमीरपुर के क्षेत्रों से आ रही थी । पुलिस ने अलग अलग जगह पर नाकेबंदी की और इन्हें जब्त कर लिया गया। इन गाड़ियों में ईंधन लकड़ी की आढ़ में इमारती लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब इन गाड़ियों से दस्तावेज मांगे तो ये सब गाड़िया दस्तावेज दिखाने में असफल रही ।

गगरेट पुलिस ने अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली 28 गाड़िया की जब्त

On: August 22, 2023

ऊना| ऊना जिला की गगरेट पुलिस ने अवैध रूप से लकड़ी ले जाने वाली छोटी बड़ी 28 गाड़िया जब्त की है। ये गाड़िया जिला कांगड़ा....

नाबालिग से दुष्कर्म, Shimla

ऊना: प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने जमकर पिटा

On: August 22, 2023

ऊना | जिला में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने ही नाबालिग छात्रा की इज्ज़त पर हाथ डाल दिया। परिजनों व ग्रामीणों को इस....

नूरपुर में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में तबाही, मलबे में समाए दर्जन भर मकान

ज्वाली में पहाड़ दरकने से क्षेत्र में तबाही, मलबे में समाए दर्जन भर मकान

On: August 22, 2023

कांगड़ा| हिमाचल प्रदेश में इस साल हुई भारी बरसात से भारी तबाही हुई है। ऊपरी क्षेत्रों में जहां बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। वहीं....

Rajeev Bindal himachal news, Ram Mandir Spiritual Capital of India, Modi 3.0 बिलासपुर गोलीकांड

मोदी सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के साथ खड़ी है : बिंदल

On: August 22, 2023

-मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए काम किया शिमला| भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि....

आपदाओं को न्योता देती हिमाचल में बिना योजना के बन रही इमारतें, मास्टर प्लान, भवन निर्माण नियमों का अभाव

आपदाओं को न्योता देती हिमाचल में बिना योजना के बन रही इमारतें, मास्टर प्लान, भवन निर्माण नियमों का अभाव

On: August 22, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, धर्मशाला, सहित अन्य जिलों में तेजी से हो रहे शहरीकरण से पर्यावरण को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों पर दबाव....

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

सुंदरनगर: नशे के कारोबार में संलिप्त युवक की संदिग्ध हालात में मौत

On: August 21, 2023

विजय शर्मा। सुंदरनगर क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बल्ह क्षेत्र की राजगढ़ पंचायत का रहने वाला यह....

लद्दाख में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए हवलदार विजय कुमार को लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लद्दाख में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए हवलदार विजय कुमार को लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

On: August 21, 2023

शिमला ब्यूरो| शनिवार को लद्दाख में हुई सड़क दुर्घटना में शहीद हुए हवलदार विजय कुमार गौतम को सोमवार को उनके पैतृक गांव डिमणी में पूरे....

road closed

रोजाना तीन घंटे बंद रहेगा मंडी से पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा

On: August 21, 2023

मंडी 21 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 21 में मंडी से लेकर पंडोह के अंतर्गत 6 मील से लेकर 9 मील तक राजमार्ग बादल फटने और भूस्खलन....

मुख्यमंत्री के आदेश पर धर्मपुर उपमण्डल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हुई 20 सोलर लाईट्स

मुख्यमंत्री के आदेश पर धर्मपुर उपमण्डल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हुई 20 सोलर लाईट्स

On: August 21, 2023

-विधायक धर्मपुर के त्वरित संज्ञान के बाद मुख्यमंत्री ने दिए थे आदेश धर्मपुर| मण्डी ज़िला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 8 पंचायतें सोलर लाईट्स से....