Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Tek Raj

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

आपदा प्रभावित सभी लोगों को जल्द राहत-पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध :- विक्रमादित्य

On: July 14, 2023

कुल्लू। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज आपदा प्रभावित मनीकरण और सैंज घाटी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।....

शामती में प्रभावितों को लगभग 20 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान

On: July 14, 2023

सोलन। जि़ला प्रशासन ने आज शहर के शामती क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को लगभग 20 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त अजय....

फतेहपुर की रीता गुलेरिया हिमाचल महिला कल्याण बोर्ड की पदाधिकारी नियुक्त

फतेहपुर की रीता गुलेरिया हिमाचल महिला कल्याण बोर्ड की पदाधिकारी नियुक्त

On: July 14, 2023

– प्रदेश की महिलाओ को स्वरोजगार के साथ जोड़ना मेरा लक्ष्य – रीता गुलेरिया अनिल शर्मा। हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के धमेटा निवासी....

बाढ़ से हुई तबाही के बयान पर आपस में भिड़े सुक्खू सरकार के दो मंत्री, हर्षवर्धन बोले – विक्रमादित्य दे रहे बचकाने बयान

On: July 14, 2023

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। इस बार हिमाचल प्रदेश....

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

On: July 14, 2023

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों....

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण अभी तक सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की संभावना है और यह आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉ. शांडिल वर्षा से हुए नुकसान के बारे में गत देर सांय उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में गत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अभी तक सड़कों एवं पुलों के क्षतिग्रस्त होने, जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को हुए नुकसान, प्रदेश विद्युत बोर्ड की विद्युत लाईनें एवं विद्युत केन्द्रों तथा उप केन्द्रों के क्षतिग्रस्त होने, कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचने तथा अन्य कारणों से लगभग 141 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डॉ. शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 शिमला-परवाणू पर भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में 111 मार्ग अवरूद्ध हुए हैं और 40 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ज़िला में अवरूद्ध 78 मार्ग खोल दिए गए हैं। स्वासथ्य मन्त्री ने कहा कि ज़िला में अभी तक जल शक्ति विभाग की 113 सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। जिला में अन्य सिंचाई योजनाओं को शीघ्र आरम्भ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की पेयजल आपूर्ति योजना को आरम्भ कर दिया गया है। डॉ. शांडिल ने कहा कि पूरे जिला में विद्युत बोर्ड द्वारा हर सम्भव प्रयास कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को अभी तक लगभग 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन में अभी तक किसानो को लगभग 8.28 करोड़ रुपये का तथा बागवानों को 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से तीन व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है। डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्षा के कारण हुई क्षति एवं आमजन को राहत पहुंचाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं दूर दराज कि इलाके में जाकर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्थिति से निपटने और क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलों तथा योजनाओं को सुचारू बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं और शीघ्र ही आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन के शामती में 25 भवन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 70 परिवार प्रभावित हुए हैं । उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित करने तथा भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए भरपूर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव की सड़कें किसानों की भाग्य रेखाएं हैं। उन्होंने गांव के अवरुठ्ठ मार्ग मनरेगा के तहत ठीक करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भारी वर्षा से सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

On: July 14, 2023

सोलन| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण....

हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंचे नड्डा, आपदा से हुई तबाही का ले रहे जायजा

हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंचे नड्डा, आपदा से हुई तबाही का ले रहे जायजा

On: July 14, 2023

मंडी| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी पहुंच गए हैं। नड्डा अभी बाढ़ प्रभावितों से बात कर रहे....

samastha public exam result HIMACHAL PRADESH RAJYA CHAYAN AAYOG, BA Final Year Result HP SOS Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के वि़द्यार्थियों का परीक्षा परिणाम स्‍थगित Jail Warder Result HP: जेल वार्डर परीक्षा का परिणाम तैयार..! Hamirpur News HP 12th Result Revised controversy regarding the marks of English subject

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने घोषित किए BA, B.Com और B.Sc के नतीजे

On: July 14, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बीए, बीएससी, बीडीएस, बीएएमएस, बीकॉम, बीए, एमए, एमएससी, एमबीबीएस और अन्य पाठ्यक्रमों का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। जो....

HP Bus Fare Hike: हिमाचल में न्यूनतम बस किराया अब 10 रुपये, अधिसूचना जारी..! न्यूनतम बस किराया एचआरटीसी की बस सेवा Himachal News

सैलानियों को रेस्क्यू करने के लिए उपलब्ध करवाई गई स्पेशल बसों का 20% अतिरिक्त किराया नहीं लेगा HRTC

On: July 14, 2023

शिमला| हिमाचल प्रदेश से सैलानियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू करने के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली एचआरटीसी की स्पेशल बसों के एवज में 20....

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच : जायसवाल और रोहित के शतक, भारत ने वेस्टइंडीज पर 95 रन की बढ़त बनाई

On: July 14, 2023

स्पोर्ट्स डेस्क| भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने....