Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Leopard Attacked: आदमखोर तेंदुए ने 6 लोगों पर किया हमला, एक की मौत, ग्रामीणों ने तेंदुए को भी मार गिराया

Published on: 24 December 2025
Himachal Leopard Attacked: आदमखोर तेंदुए ने 6 लोगों पर किया हमला, एक की मौत

Himachal Leopard Attacked:  बुधवार की सुबह, मंडी जिले की बल्ह घाटी में एक आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा दिया। इस जानवर ने एक व्यक्ति को मार दिया और पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह एक तेंदुए ने घाटी के तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर हमले किए।

जानकारी के मुताबिक पहला हमला चंडयाल में हुआ, जहाँ कई लोगों को निशाना बनाया गया। इसके बाद यह तेंदुआ भडयाल पहुँचा और वहाँ भी दहशत फैलाते हुए चार लोगों को जख्मी किया। अंत में, मलवाणा गांव में इसने एक युवक पर हमला करके उसकी जान ले ली।

मरने वाले व्यक्ति की पहचान 40 साल के बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो भ्यूली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह एक प्रवासी कामगार थे जो मंडी में रहते थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने यहाँ आए हुए थे।

इसके अलावा घायलों में साहिब सिंह (बिहार निवासी), दीनानाथ (भडयाल), चंपा देवी (मलवाणा), जनित (भडयाल) और रेखा देवी (भडयाल) शामिल हैं। सभी घायलों का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हमलावर तेंदुए को भी मार गिराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Himachal Leopard Attacked: आदमखोर तेंदुए ने 6 लोगों पर किया हमला, एक की मौत
मृतक तेंदुआ

पूरे इलाके में फैली दहशत
सुबह की इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए हथियार और डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए। बाद में, तेंदुए ने फिर से लोगों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके जवाब में स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे मार गिराया। मृत तेंदुए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई
बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि तेंदुआ भी मारा गया है। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार और घायलों को तत्काल राहत और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

वहीं मंडी के डीसीएफ वासु डोगर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं और कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग अपने स्तर पर पूरे मामले की जाँच भी कर रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayLatest Himachal News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now