साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गोबिंद सागर झील मे डूबकर युवक की मौत शादी समारोह में आया था युवक पुलिस का सर्च आपरेशन जारी

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सुभाष कुमार गौतम/

शादी समारोह में आए एक युवक की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई।मामला उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टाली के ज्योरीपतन घाट नामक स्थान पर घटा।बताया जा रहा है 24 वर्षीय मृतक सचिन कुमार पुत्र श्याम लाल गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर टाली पंचायत के टिक्कर गांव में शादी समारोह में आया हुआ था।
सचिन गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतरा हुआ था लेकिन वापिस नहीं लौटा।सूचना मिलते ही एस डी एम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर स्वारघाट पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।
शाम होते ही सर्च अभियान रोक दिया गया है सुबह होते ही दिन के उजाले में गोताखोर फिर शव के तलाश करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now