Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accident Bilaspur: धर्मशाला जा रही HRTC बस अनियंत्रित होकर खेतों में घुसी, 25 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

HRTC Bus Accident: बिलासपुर से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आज सुबह लदरौर-घंडालवी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
HRTC Bus Accident Bilaspur: धर्मशाला जा रही HRTC बस अनियंत्रित होकर खेतों में घुसी, 25 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

HRTC Bus Accident Bilaspur: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार सुबह उस समय एक बड़ा बस हादसा टल गया, जब बिलासपुर से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस लदरौर-घंडालवी के पास अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेतों में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि बस सड़क किनारे बनी नाली को पार कर गई, जिससे बस के अंदर बैठे करीब 25 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, हालांकि 8 से 10 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, यह बस हर रोज की तरह सुबह 7 बजे बिलासपुर से निकली थी और घुमारवीं व भराड़ी होते हुए अपने रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस घंडालवी के पास पहुंची, ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सीधे खेतों में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों अरबों रूपय झूठे चुनाव प्रचार अभियान पर खर्च करने वाली पार्टीयाँ कभी नहीं बन सकती देश व प्रदेश के सच्ची हितेषी -- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी (AHKP)

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर बस को संभाल नहीं पाया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। बाद में परिवहन निगम ने दूसरी बस का इंतजाम किया ताकि यात्री अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकें। फिलहाल हादसे के कारणों की जाँच चल रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar breaking news Himachal Himachal News Today Himachal Pradesh HRTC Bus Accident HRTC News road accident

Join WhatsApp

Join Now