साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

घुमारवीं में गश्त के दौरान युवक से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद

घुमारवीं में गश्त के दौरान युवक से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं थाना में युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

जानकारीं के अनुसार घुमारवीं थाना से एक टीम बाड़ी के नालू की तरफ गश्त कर रही थी बरठी की तरफ से कार आई तो उसे रूकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को बड़ी हड़बड़ाहट से रोका तो पुलिस की टीम ने गाड़ी की चैंकिग की तो गाड़ी की स्टेरिंग के साथ मीटर के पास एक पुड़िया थी जिसे खोला गया तो उसके अंदर चिट्टा पाया गया है ।

युवक की पहचान अंकुश कुमार उम्र 33 साल गांव डूहक डाकघर सुन्हानी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घुमारवीं थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now