साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

दर्दनाक हादसा; स्‍वारघाट के पास 400 फीट गहरी खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत

घटनास्थल पर शवों को सड़क तक पहुंचाने के काम मे जुटी पुलिस
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बिलासपुर|
बिलासपुर जिले स्वारघाट के पास में दिल्ली नम्बर की एक कार करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार काफी गहराई में थी जिस कारण शव निकालने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर शवों को सड़क तक पहुंचाने के काम मे जुटी हुई है। बारिश के चलते इस कार्य मे पुलिस को अभी काफी समय लग सकता है।

शुरुवाती जानकारी के अनुसार कार में दो युवक और एक लड़की के होने की सूचना मिली है। यह सभी नोएडा से हिमाचल घुमने आये हुए थे और स्वारघाट के निकट धारकशी जगह पर हादसे का शिकार हो गए। खबर लिखे जाने तक शवों के निकालने का अभियान जारी था।

Join WhatsApp

Join Now