साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तौर पर था अस्वस्थ

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बिलासपुर|
बिलासपुर के घुमारवीं की कसारु पंचायत के गांव कसारू में पूर्व सैनिक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान अशोक कुमार (44) गांव कसारू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कसारु गांव का 44 वर्षीय अशोक कुमार करीब 6 साल पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत हुआ था। वे इन दिनों घर पर ही खेती बाड़ी का काम कर रहा था।

बता दें कि अशोक कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर भी अस्वस्थ था, जिसका उपचार भी परिजनों द्वारा करवाया जा रहा था। वहीं बुधवार रात को अशोक अपने घर में मौजूद था, जबकि अशोक की पत्नी मायके गई हुई थी। इसी दौरान अशोक ने घर के कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर अपनी जीवन लीला खत्म कर दी।

सूचना मिलते ही घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे व बेटी को छोड़ गया है। डीएसपी घुमारवी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now