साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बिलासपुर|
बिलासपुर में पुलिस को चरस तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी चौक के पास टैक्सी कार से लगभग 6 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने टैक्सी में सवार 2 लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी चौक के पास सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने स्वारघाट की तरफ जा रही टैक्सी को जांच के लिए रुकवा लिया।

टैक्सी की तलाशी लिए जाने पर कार की डिग्गी में पिट्ठू बैग में अलग-अलग रंगों के प्लास्टिक के 10 पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें खोलकर देखा तो उसमें 6 किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में कार सवार युवकों की पहचान कुल्लू के सुऊबाग निवासी मुकेश (24) और भुंतर निवासी देवेंद्र (24) के रूप में हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से चरस बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए मुकेश व देवेंद्र के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसके बाद दोनों से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now