साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बिलासपुर में BJP समर्थित 21 साल की मुस्कान बनी ZIP अध्यक्ष

बिलासपुर में BJP समर्थित 21 साल की मुस्कान बनी ZIP अध्यक्ष
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता। 
बिलासपुर जिला में भाजपा ने जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है| यहां भाजपा की 21 साल की मुस्कान को जिला परिषद की कमान मिली है| भाजपा के ही प्रेम सिंह ठाकुर बने उपाध्यक्ष बने हैं| अहम बात यह है कि मुस्कान महज 21 साल की उम्र में बरमाणा वार्ड से चुनाव जीती थी|

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद के चुनावों में बरमाणा वार्ड से बिलासपुर जिले में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी साढ़े 21 वर्षीय मुस्कान ने बतौर आजाद उम्मीदवार 7,134 मत हासिल कर जीत अपने नाम की थी| अब उनके अध्यक्ष चुने जाने से इलाके में खुशी की लहर है|

बिलासपुर जिले में जिला परिषद के 14 सदस्य हैं| इनमें से कांग्रेस समर्थित तीन जीते हैं| भाजपा समर्थित छह जीतकर आए हैं| वहीं पांच निर्दलीय जीते हैं| मुस्कान और उनके पिता अमरजीत ने शिमला में बेटी मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पार्टी संगठन के बड़े लोगों के साथ मुलाकात की थी| वहां पर अध्यक्ष पद देने की शर्त के साथ ही मुस्कान ने भाजपा में शामिल होने की बात कही थी और बाद में मुस्कान ने देर रात भाजपा ज्वाइन कर ली थी| अब वह जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गई हैं|

Join WhatsApp

Join Now