Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Landslide: हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से फोरलेन बंद, ट्रक पर गिरी भारी भरकम चट्टान

Himachal Landslide: हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से फोरलेन बंद, ट्रक पर गिरी भारी भरकम चट्टान

Himachal Landslide News: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़कें बंद हो रही हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीँ कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के थापना के पास पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया, जिसका पिछला हिस्सा चट्टान के नीचे दबकर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर को ज्यादा चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद फोरलेन पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई।

इसे भी पढ़ें:  शिमला-धर्मशाला एनएच पर अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला की मौत

उधर, मैहला के पास भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने की वजह से रविवार सुबह करीब दो घंटे तक फोरलेन बंद रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, और यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। प्रशासन और एनएचएआई ने जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन दोपहर में फिर से बारिश शुरू होने से और मलबा आ गया, जिससे फोरलेन दोबारा बंद हो गया।

पुराने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी के पास भी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे एक घंटे तक रास्ता बंद रहा। बाद में प्रशासन ने इसे बहाल कर दिया। इस मौसम में स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीमें मौके पर तैनात हैं ताकि कोई बड़ा हादसा न हो और यातायात को नियंत्रित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, SP बिलासपुर DGP को सौंपेंगे रिपोर्ट

बता दें कि फोरलेन बंद होने के कारण गाड़ियों को पुराने नेशनल हाईवे से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में यात्रा से बचें और सिर्फ सुरक्षित रास्तों का इस्तेमाल करें। हिमाचल में बारिश और भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम की मार और सड़कों की हालत को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar himachal landslide Himachal News Himachal News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now