Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: कर्नल जसवंत चंदेल और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय और की मौजूदगी से ऐतिहासिक बना कलौल पंचायत का स्वतंत्रता दिवस समारोह

Kalol Gram Panchayat: ग्राम पंचायत कलोल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और भाईचारे के साथ मनाया गया। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार और कर्नल जसवंत सिंह चंदेल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया।
By PNT
Published on: 15 August 2026
Bilaspur News: कर्नल जसवंत चंदेल और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय और की मौजूदगी से ऐतिहासिक बना कलौल पंचायत का स्वतंत्रता दिवस समारोह

रुचि शर्मा |
Bilaspur News: ग्राम पंचायत कलोल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। गांव के लगभग 120 ग्रामीणों ने इस राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, विशिष्ट सेवा मेडल एवं समाजसेवी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार उपस्थित रहे। देश के इन दो वीर सैनिकों की गरिमामयी मौजूदगी ने पूरे आयोजन को विशेष गौरव और ऊर्जा प्रदान की।

मुख्य अतिथि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास और उन्नति के लिए समाज के हर वर्ग को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है, ताकि समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का संचार हो सके। इससे नई पीढ़ी को भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा मिलती है।

विशिष्ट अतिथि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि ग्राम पंचायत के लोग एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस जैसा महान पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने और राष्ट्र निर्माण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

समारोह के दौरान ग्राम पंचायत कलोल की प्रधान रुचि शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से धर्म, जाति-पाति और अन्य सामाजिक मतभेदों से ऊपर उठकर पंचायत के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब गांव के सभी नागरिक एक साथ मिलकर कार्य करेंगे, तभी पंचायत मजबूत बनेगी और यही सामूहिक प्रयास अंततः देश के विकास में योगदान देगा।

इस वृहद आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने वाले सदस्यों में कैप्टन राकेश भाभोरिया, राकेश कुमार, दीपक कुमार, सुमन देवी, सीमा देवी, अरुणा देवी और निशा कुमारी शामिल रहे।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से यह समारोह अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत कलोल की ओर से सभी ग्रामीणों, अतिथियों और प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरा परिसर ‘जय हिंद’ के उद्घोष से गूंज उठा और समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ हुआ।

80th Independence DayCaptain Sanjay Kumar PVCColonel Jaswant Singh ChandelHimachal NewsKalol Gram Panchayat

Join WhatsApp

Join Now