साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कार खाई में गिरने से चंबा में तैनात मंडी के युवा डॉक्टर अंकुश की मौत

अंकुश
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चम्बा|
चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू-नकरोड संपर्क मार्ग पर कार के खाई में गिरने से युवा चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के तौर पर की गई है, जोकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था।

जानकारी मुताबिक बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से घायलावस्था में डॉ अंकुश को उठाकर उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने डॉ अंकुश को मृत घोषित करार दे दिया।

पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल दिशा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने कार हादसे में चिकित्सक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now